ई-रिक्शा चालक ने लूट के इरादे से युवक की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ई-रिक्शा चालक ने लूट के इरादे से युवक की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रुद्रपुर। पिछले दिन गंगापुर गोठा के एक खेत में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जहां मृतक के सिर पर चोट के स्पष्ट निशान मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

जांच में पाया गया कि मृतक, नीरज पंत, सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और मानपुर देवलचोड, हल्द्वानी का निवासी था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाया कि नीरज शराब के नशे में था और उसने एक ई-रिक्शा में सवारी की, जिसमें एक महिला भी मौजूद थी। बाद में वह एक अन्य ई-रिक्शा में सवार हुआ, जिसका चालक चंदन था।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 

 

 

शराब के नशे में होने के कारण चंदन ने नीरज को लूटने की कोशिश की। जब नीरज ने इसका विरोध किया, तो चंदन ने उसके सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी और शव को नारायणपुर गोठा के एक खेत में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

 

 

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंदन को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से नीरज का पर्स, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

karki
inder