उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री ने देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 115वां संस्करण, डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love

मुख्यमंत्री ने देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 115वां संस्करण, डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आई.एस.बी.टी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा है। आज भारत सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बन रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में डिजिटल सुरक्षा का जिक्र किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। अज्ञात फोन कॉल आने पर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें।  उन्होंने कहा कि फेक फोन कॉल आने पर साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को सूचित करें, सबूत सुरक्षित रखें। अन्य लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा और संस्कृति पर हुई अहम चर्चा

 

इस अवसर पर विधायक  विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल ,मण्डल अध्यक्ष श्री संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था में आएगी नई मजबूती, धामी ने किया बड़ा ऐलान।