उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

“चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, वाहन सीज”

Spread the love

“चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, वाहन सीज

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार

चोरगलिया पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियों को 395 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 395 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को दिए सख्त निर्देश

 

 

दिनांक 16-10-24 को थानाध्यक्ष चोरगलिया  राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र मंटू सिंह व बलदेव सिंह के कब्जे से कुल 395 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1)/ 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या UK06AN 36480 को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला रेस्क्यू सेंटर में 20 वर्षीय वृद्ध नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

 

 

गिरफ्तारी-
मंटू सिंह पुत्र अमरजीत सिंह उम्र 22 वर्ष व बलदेव सिंह पुत्र रेशम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ढोराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा
बरामदगी- 395 पाउच कच्ची शराब

यह भी पढ़ें 👉  ’हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना पर तेजी से कार्य

पुलिस टीम-
1- SI बलवीर सिंह
2-का0 भारत भूषण
3-RC धनी चंद