नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ओआरओपी में सुधार का अनुरोध किया, तुलसी का पौधा भेंट

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ओआरओपी में सुधार का अनुरोध किया, तुलसी का पौधा भेंट

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

देहरादून/नई दिल्ली, 14 सितंबर उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का अनुरोध किया। विदित हो कि सांतवें वेतन आयोग में बेसिक वेतन के लिए टेबल में दी गयी अधिकारी वर्ग से नीचे के सैनिकों की राशि को 2.57 से गुणा किया जाता है। जबकि अधिकारी वर्ग की राशि का गुणांक अधिक रखा गया है। उसे कमानुशार लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल को 2.62 से गुणा किया जाता है और इनसे उच्च रैकों को 2.72 से गुणा किया जाता है। यह एक बड़ा कारण है कि जवानों का गुणांक संख्या कम होने के कारण वेतन में बड़ा अंतर हो गया है। जबकि जवानों का गुणांक संख्या टेक्त में लिखित कम राशि होने के कारण गुणांक संख्या अधिक होनी चाहिए। मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री से इस विषयक अवलोकन कर सुधार कराने का अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड आगमन के लिए आमंत्रित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामलों में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

karki
inder