51 वर्षीय वयस्क हथिनी ‘चंचल’ की मृत्यु: कार्बेट टाइगर रिजर्व में गजराज हाथी के हमले के बाद उपचार के दौरान निधन

51 वर्षीय वयस्क हथिनी ‘चंचल’ की मृत्यु: कार्बेट टाइगर रिजर्व में गजराज हाथी के हमले के बाद उपचार के दौरान निधन

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ रेंज स्थित हाथीशाला में (चंचल) हथिनी जो वयस्क थी। जिसकी उम्र 51 वर्ष की थी। दिनांक 21.05.2024 को गजराज हाथी द्वारा चंचल हथिनी पर हमला किया गया था। जिससे चंचल हथिनी का पिछला बांया पैर अन्दर की ओर मुड़ गया था। जिससे वह चलने में असमर्थ हो गयी थी। हथिनी के शरीर पर अन्य जगह भी गम्भीर (गहरे गहरे) घाव / चोटें आयी थीं। जिसका लम्बे समय से पशु चिकित्साधिकारियों की देख-रेख में उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान दिनांक 17.06.2024 को प्रातः लगभग 02.30 बजे (चंचल) हथिनी की मृत्यु हो गयी। विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार (चंचल) हथिनी का शव विच्छेदन करवाया गया। विसरा व आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर, बरेली भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

इस दौरान मौके पर श्री दिगन्थ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल), डा० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ, श्री मनीष जोशी, सहायक वन संरक्षक, डॉ० हिमांशु पांगती, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, डॉ० राहुल सती, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, डॉ० आयुष उनियाल, पशु चिकित्साधिकारी, श्री नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ तथा स्थानीय एन०जी०ओ० के सदस्य श्री विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन व श्री प्रकाश चन्द्र मठपाल, वन दरोगा, हाथी कैम्प प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

karki
inder