नगर निगम ने 48 बंद स्ट्रीट लाइटों को बदलकर रोशनी व्यवस्था में सुधार किया

नगर निगम ने 48 बंद स्ट्रीट लाइटों को बदलकर रोशनी व्यवस्था में सुधार किया

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के क्रम में दूसरे दिन सोमवार को भी नगर निगम ने 48 बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदल दिया है। वार्ड नम्बर 55 में सीएमटी कॉलोनी में 14, वार्ड 49 में भट्ट कॉलोनी फेस 1 में 05, भट्ट कॉलोनी फेस 2 में 03, वार्ड 1 ठाकुरद्वारा में 08 और वार्ड 56 जीतपुर नेगी में 18 बंद या खराब स्ट्रीट लाइट को बदल/मरम्मत की है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

इस आशय की जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि सोमवार शाम को सभी सत्यापन  भी किया गया। सभी स्ट्रीट लाइट ठीक पाई गई। बता दे कि डीएम के निर्देशो में बाल विकास, शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्थलों में कार्यशाला आयोजित कर असुरक्षित स्थलों को चिन्हित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

 

प्रशासक भवाली विपिन पंत ने बताया कि 13 चिन्हित संवेदनशील स्थलों में 41 खराब स्ट्रीट लाइट को बदल दिया है। एम०ई०एस० कार्यालय में 01, दीप्ति फिलिग स्टेशन में 2, धनुष पार्क में 4, फारेस्ट चौकी में 3, कैलाश व्यू में 2, चुंगी में 2, अर्श होटल रामगढ रोड मे 02, अतुल मोटर लल्ली मंदिर रामगढ़ रोड में 03, सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भवाली दुगई स्टेट में 7, दुगई स्टेट वार्ड न0-7 में 09, मनोज की दुकान घोडाखाल रोड में 2, जी०जी०आई०सी० स्कूल में 2 और रिवा रिट्रीट में 2 स्ट्रीट लाइट बदली या मरम्मत की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

वहीं तहसील रामनगर अंतर्गत डार्क स्पॉट एवं महिला सुरक्षा हेतु संवेदनशील क्षेत्र के चिन्हीकरण हेतु सघन अभियान चलाया गया। राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त निरिक्षण किया गया।

karki
inder