उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नशे शराब में वाहन चलाने पर 02 चालकों/दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी बैठाकर उत्पात मचाने वाले 04 चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही।

Spread the love

*नशे शराब में वाहन चलाने पर 02 चालकों/दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी बैठाकर उत्पात मचाने वाले 04 चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*12 वाहन सीज, 16 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही*

*299 ट्रैफिक नियमों को न मानने वाले चालकों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने की कार्यवाही*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार* जनपद में *सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के उद्देश्य* से *श्री हरबंस सिंह एस0पी0 यातायात/क्राइम नैनीताल के पर्यवेक्षण* में जनपद पुलिस द्वारा *चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही* की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के घोसीयान में तनाव, दो गुटों के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

 

 

इसी क्रम में यातायात निरीक्षक श्री वेद प्रकाश द्वारा चैकिग के दौरान *UK18M4668 बोलेरो चालक शुभम वर्मा* एवं *UP28D9571 ट्रक चालक मो0 तबार द्वारा नशे शराब में वाहन चलाने पर* दोनों चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

*काठगोदाम पुलिस द्वारा चैकिग* के दौरान *दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी* बैठाकर *उत्पात मचाने वाले 04 वाहन चालकों के विरुद्ध* कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

इसके अतिरिक्त *नैनीताल पुलिस* सभी थाना चौकी/यातायात/सीपीयू द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *299 वाहन चालकों* के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 1,12,500 रुपये संयोजन जमा क्या गया।
*10 वाहन सीज गए तथा 16 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।*
*अभियान लगातार जारी है*