रामनगर में मौहरर्म के त्यौहार को लेकर अमन कमेटी की बैठक समपन्न।

रामनगर में मौहरर्म के त्यौहार को लेकर अमन कमेटी की बैठक समपन्न।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। आगामी 17 जुलाई को कर्बला की जंग मे शहादत देने वाले इमाम हुसैन की याद मे मनाये जाने वाले मौहरर्म के पर्व को लेकर अमन कमेटी की बैठक कोतवाली मे समपन्न हुयी। कोतवाल अरूण कुमार सैनी की अध्यक्षता व एसएसआई फर्स्ट मौ. युनुस के संचालन मे समपन्न बैठक मे 16 जुलाई को मौहरर्म की 9 वी तथा 17 जुलाई को मौहरर्म की 10 तारीख के मौके पर अखाड़ा हेदरी व ताजिये निकाले जाने को लेकर वक्ताओ ने अपने-2 सुझाव दिये।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

 

कोतवाल सैनी ने बताया कि मौहरर्म के पर्व को लेकर पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था की गयी है तथा 17 जुलाई को रूट का डार्यवर्जन किया जायेंगा। उन्होने सभी से इस त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

 

इस मौके पर कोतवाल अरूण कुमार सैनी, एसएसआई फर्स्ट मौ. युनुस, अखाड़ा हैदरी के सदर मौ. शमी उर्फ छम्मो, सेकेट्री गुलफाम सैफी, मौ. जुनैद उस्ताद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मौ. अकरम, निवर्तमान सभासद तनुज दुर्गापाल, मौ. अजमल, डॉ. जफर सैफी, शोहेब कुरैशी, जिशान कुरैशी, मोहसिन खान, आकिब सैफी, फजले आलम, मौ. राशिद चीनी आदि मौजूद रहे।

karki
inder