उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

भवाली पुलिस ने 240 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

भवाली पुलिस ने 240 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, हिम्मतपुर गैबुआ में जागरूकता अभियान।

 

इसी क्रम में एसपी क्राइम नैनीताल के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ताड़ीखेत इंटर कॉलेज के पास से ख़ीमानन्द पुत्र जगतराम निवासी थुवा ब्लॉक ताड़ीखेत थाना भवाली नैनीताल 53 वर्ष के क़ब्ज़े से 240 पब्बे बाजपुर गुलाब माल्टा देशी मशालेदार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी खैरना
2- का0 जगदीश धामी
3-का0 प्रयाग जोशी
4-का0 राजेंद्र सती