उत्तराखंड क्राइम

“सड़क हादसा गाड़ी गिरने से बच्चे की मौत, तीन लोगों  गंभीर घायल

Spread the love

“सड़क हादसा गाड़ी गिरने से बच्चे की मौत, तीन लोगों  गंभीर घायल

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

दुर्घटनाओं का सिलसिला काम होता दिखाई नहीं दे रहा है कभी इन दुर्घटनाओं का कारण तकनीकी खामियां होती है कभी विभागीय लापरवाही कभी खुद की गलती किंतु यह अवश्य है कि यह दुर्घटनाएं परिजनों को बहुत गहरा दंश दे जाती है जिसकी टीस कभी नहीं जाती

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए - मुख्यमंत्री

 

 

ऐसी ही एक दुर्घटना 21 जून की शाम अल्मोड़ा के सल्ट के पास झिमार में हुई जहां गहरी खाई में कार के गिरने से पांच माह के एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के दुर्गापुर बमनपुरी निवासी अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की पत्नी अपनी भाभी किरण देवी अपने पांच माह की भतीजे अंश तथा भाभी की मां सरोज देवी के साथ ऑटो कार UK 15 B 8057 से किरण के मायके गौलीखाल से कोटद्वार लौट रहे थे कि उनकी गाड़ी असंतुलित होकर झिमार के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे पांच माह के मासूम अंश की मौत हो गई और कार में सवार अमित नेगी पुत्र उम्मेद सिंह किरण पत्नी दीपक नेगी और सरोज देवी पत्नी बालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो और बड़ी सौगात, कॉरिडोर से चारधाम यात्रा होगी आसान

घायलों को देर रात संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया

यह भी पढ़ें 👉  सोमांश लगातार छू रहे है बुलंदिया* सोमांश ने फिर जीता बेस्ट चाइल्ड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड, बढ़ाया उत्तराखंड का मान