2 किलो 40 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।

2 किलो 40 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन “ अभियान के तहत नशे के विरूद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा वर्तमान में बडते नशे की रोकथाम हेतु नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी आँपरेशन / क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर की SOG/ANTF टीम को जनपद उधमसिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

 

जिस क्रम में दिनांक 10/06/2024 को श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय व प्रभारी SOG / ANTF ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में टीम द्वारा थाना रुद्रपुर रम्पुरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान कैनाल कालोनी गेट के पास से मो0 सा0 सवार अभियुक्तगण क्रमशः 1- अजय सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बजवालगांव पो. जोस्यूड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष,2- देवेन्द्र पुत्र जोध सिंह निवासी ग्राम भौनरा पो0 जोस्यूडा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 2 किलो 40 ग्राम अवैध चरस मय अपराध में प्रयुक्त मो0 सा0 UK-04-AL-4210 के साथ गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

 

बरामदा चरस के सम्बन्ध में अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि हम चरस का काम गरीबी तथा कर्ज से बचने के लिए एकमुस्त (इक्ट्ठा )पैसा कमाने के लालच में कर रहे थे तथा हम दोनो मिलकर अपने गाँव से थोडा – थोडा इकट्ठा करके ट्रांजिट कैम्प, सिडकुल , रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में बेचते है। उपरोक्त सम्बन्ध मे अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में मुकमदा FIR NO-294/2023 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- अजय सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बजवालगांव पो. जोस्यूड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष

2- नाम देवेन्द्र पुत्र जोध सिंह निवासी ग्राम भौरा पो0 जोस्यूड थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष

बरामद माल –
1-कुल 2 किलो 40 ग्राम अवैध चरस

2- अपराध में प्रयुक्त 01 मो0 साईकिल

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

karki
inder