उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

नैनीताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और मानसून की तैयारियों के निर्देश

Spread the love

नैनीताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और मानसून की तैयारियों के निर्देश

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वेता भंडारी द्वारा अपनी टीम के साथ भीमताल विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलदूंगा और विकासखंड ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डालकन्या का भ्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में पत्रकारों का गुस्सा फुटा, कमल कफलटिया सहित अन्य के विरुद्ध एसएसपी को दिया ज्ञापन, कठोर कार्यवाही की माग* *खुद को असली पत्रकार बताकर अपने लाभ हेतु सत्यापित पत्रकारों की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी* *पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरी – SSP मंजुनाथ का बड़ा बयान, भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय*

 

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत मार्तोलिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, प्रकाश उप्रेती, स्वतिसील गुरुरानी, अजय भट्ट आदि शामिल थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखला दूंगा में पनिया बोर के प्रधान श्री मयंक बोरा जी से भी वार्ता की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डाल कन्या के प्रधान तथा उपस्थित ग्रामीण जनों से चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं सुनी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ गरिमामय आगमन

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दोनों चिकित्सालय के स्टाफ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया की चिकित्सालय में आगामी मानसून को देखते हुए सभी सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं। साथ ही जो जो कमियां चिकित्सालय में प्रदर्शित हो रही हैं उनका समाधान कर लिया जाए और जो राज्य या जनपद स्तर से संबंधित हैं के लिए प्रस्ताव तुरंत प्रेषित किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 108 समन्वयक को आदेशित किया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मानसून के दृष्टिगत एक वाहन ओखला दूंगा क्षेत्र में स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन पर धामी का वार — विरोधियों की मानसिकता उजागर