ब्रेकिंग न्यूज़  – पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़  – पर्यटकों की कारअनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक 

 

मसूरी देहरादून मार्ग पर हाथी पांव के निकट हरियाणा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने मृतकों को गहरी खाई से निकालकर 108 की मदद से यूपी जिला चिकित्सालय भेजा। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात हरियाणा के पर्यटक हाथी पांव से देहरादून की ओर जा रहे थे इस दौरान अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

 

सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर गाड़ी के टायर के निशान देखे तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता लगा की गहरी खाई में एक कार गिरी है। सूचना एसडीआरएफ और फायर सर्विस को दी गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत से मृतकों को मुख्य मार्ग तक लाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

 

एसडीआरएफ की सब इंस्पेक्टर संगीता रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार बहुत गहरी खाई में गिरी थी, जिससे रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर सर्विस के इंस्पेक्टर धीरज तड़ियाल ने बताया कि फायर सर्विस को जब इसकी सूचना मिली तो सभी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों को बाहर निकाला गया।

karki
inder