2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, भाई-बहन की मौत, मां समेत 3 घायल।

2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, भाई-बहन की मौत, मां समेत 3 घायल।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की है जहां मोहनगंज तिलोई रोड पर दो बाइकों के आपस में टकराने से भाई-बहन की मौत हो गई और मां सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

आपको बता दें कि मोहनगंज के थाना क्षेत्र के आसानी गांव निवासी सूरज जो कि दिल्ली में काम करता है एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था रविवार को वह जब रात्रि लगभग 8:00 बजे जब वह अपनी मां और बहन के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था कि नुसरतपुर मोड के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें सूरज 28 उसकी बहन रीता 18 तथा मां ननका देवी 54 और दूसरी बाइक पर सवार संजय और मनीष भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है वहां सूरज और उसकी बहन रीता की उपचार के दौरान मौत हो गई और अन्य तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

 

 

दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर इकट्ठा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंचे एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे जिसकी वजह से इतनी गंभीर दुर्घटना हुई उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को तैनात कर परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान देवनाथ ने बताया कि सूरज के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है तथा यह दो भाई हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है और सूरज दिल्ली में रहकर काम करता है फिलहाल पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है

karki
inder