मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना में चिन्हित मादा बाघ को सफलतापूर्वक कर लिया गया ट्रैक्युलाईज।

मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना में चिन्हित मादा बाघ को सफलतापूर्वक कर लिया गया ट्रैक्युलाईज।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अन्तर्गत दिनांक 17.04.2024 को ई०डी०सी० ग्राम-मनोरथपुर बांसीटीला में हुई मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना के उपरान्त क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप. ड्रोन आदि के माध्यम से चिन्हित बाघ को ट्रैक करने की कार्यवाही की जा रही थी एवं उच्च स्तर से अनुमति मिलने के उपरान्त चिन्हित बाघ को रेस्क्यू करने हेतु घटना स्थल के आस-पास वन क्षेत्रों में 02 पिंजरें लगाये गये थे तथा निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

दिनांक 27.04.2024 को देर रात्रि तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कार्बेट टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीमों के द्वारा चिन्हित मादा बाघ को दिनांक 17.04.2024 को हुई घटना स्थल के आस-पास लगे वन क्षेत्र में सफलतापूर्वक ट्रैक्युलाईज कर लिया गया, जिसके उपरान्त उसे ढेला रेस्क्यू सैन्टर में वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी की निगरानी में रखा गया है। चिन्हित व्यस्क मादा बाघ की उम्र लगभग 2-3 वर्ष है तथा उसका डी०एन०ए० सैम्पल लिया गया है जिसे पूर्व में लिये गये सैम्पल से मिलान हेतु कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (CCMB) हैदराबाद भेजा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

रेस्क्यू टीमों में वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, डॉ० दुष्यन्त शर्मा, कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा उप निदेशक श्री दिगन्थ नायक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल) व उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजरानी अमित ग्वासाकोटी, उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ श्रीमती शालिनी जोशी, व वन क्षेत्राधिकारी ढेला/बिजरानी भानु प्रकाश हर्बोला व निम्नांकित अन्य वनकर्मी / कर्मचारी सम्मिलित रहे:-

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

1. गौरी राम, उपराजिक

2. सिद्धार्थ रावत, वन दरोगा

3. सुदेश सैनी, वन आरक्षी

4. असलम वन आरक्षी

5. बलवन्त बंगारी, एस०टी०पी०एफ० 6. श्री जगदीश चौधरी, एस०टी०पी०एफ०

7. नरेश पाण्डे, एस०टी०पी०एफ०

8. दीपक भारद्वाज, एस०टी०पी०एफ०

9. हरपाल सिंह व महेश चन्द्र, एस०ओ०जी० यूनिट

10. सुजीत चौहान, दैनिक श्रमिक

11. अनुज कुमार, दैनिक श्रमिक

12. आकाश, दैनिक श्रमिक

13. रंजीत कुमार, दैनिक श्रमिक

 

मीडिया से

28.04.2024

कार्बेट टाइगर रिजर्व ।

karki
inder