उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

जिला निर्वाचन जिला अधिकारी वंदना के निर्देश: पोलिंग बूथों पर वेटिंग एरिया एवं हीडिंग की व्यवस्था

Spread the love

जिला निर्वाचन जिला अधिकारी वंदना के निर्देश: पोलिंग बूथों पर वेटिंग एरिया एवं हीडिंग की व्यवस्था

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी वंदना ने 19 अप्रैल 2024 को होने जा रहे सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण सफल संपदानार्थ हेतु हल्द्वानी और लालकुआ विधानसभा के सर्वाधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज, बनभूलपुरा, इंद्र नगर पूर्वी भाग, शिशु भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गाजाजौली और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजाजौली में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। ARO एपी बाजपेई को पोलिंग स्टेशन/पोलिंग बूथ पर व्यवस्था सुदृढ़ करने की निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था के साथ ही जो बुजुर्ग, दिव्यांग(मतदान से छूटे), गर्भवती महिलाओं आदि मतदाताओं को उनके पोलिंग बूथ पर बैठने के लिए वेटिंग एरिया बनाया जाए और उसको धूप (गर्मी) से बचाने के लिए शेड/टेंट से कवर किया जाए। सभी पोलिंग बूथों पर शौचालय की व्यवस्था हो और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और मतदान करते समय उसकी वीडियो या फोटो न लें पाये, मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु इसके लिए पोलिंग स्टेशन/पोलिंग बूथ पर से मोबाइल जमा करने की व्यवस्था कर ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का खाका तैयार।

विद्यालय परिसर के हाल में बने जाइंट मतदान बूथ का पार्टीशन तत्काल कर लिया जाए और पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए मतदाताओं के प्रवेश और निकासी की का रास्ता अलग-अलग करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

पोलिंग बूथ भवन पर राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के चिन्हों से मिलते जुलते चिन्हों या चित्रों को हटा दिया जाए ।

 

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट, 13- बनभूलपुरा सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉक्टर पवन टम्टा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी मौजूद थे।