उत्तराखंड नैनीताल सियासत

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बगड़ गांव की किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान।

Spread the love

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बगड़ गांव की किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बगड़ गांव की किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान,जिलाधिकारी को सम्पूर्ण मामले को राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को हस्तांतरित करने के दिये निर्देश*

यह भी पढ़ें 👉  पिलखी पीएचसी का सीएचसी में किया गया उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात‘।

 

*देहरादून*: नैनीताल जनपद के बगड़ गांव में बीती रात एक किशोरी के लापता होने से क्षेत्र में दहसत का माहौल है।क्षेत्र में किशोरी के संबंध में तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।ग्रामीण लोग जहां गुलदार द्वारा किशोरी को उठाकर ले जाने की बात कर रहे है तो वहीं लड़की के स्वजन अन्य आशंकाएं जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल और सीएम धामी ने किया सम्मानित, वसंतोत्सव में साढ़े तीन लाख लोगों की सहभागिता

 

 

 

वहीं जब जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा त्वरित इस घटना के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता की गई और निर्देशित किया गया कि चूंकि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

 

 

 

आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।साथ ही क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को बिटिया के खोजबीन में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।