उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को  वितरित किए नियुक्ति-पत्र।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को  वितरित किए नियुक्ति-पत्र।     

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र  वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए नगर निगम का अभियान

 

 

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती ने कोर्ट परिसर में गटका विषाक्त पदार्थ, मचा हड़कंप।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी के अनुरूप हम सबको पग-पग पर,  जिसको भी जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करते हुए,  अपनी -अपनी सहभागिता निभाते हुए, देश तथा राज्य को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलपड़ाव से सिन्धी चौराहा तक तक पेड़ो के कटान के दौरान डायवर्जन प्लान।

 

 

 

इस अवसर पर सचिव गृह शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह  अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंजयाल, उप महानिरीक्षक कारागार दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार  यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

..

मा.मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून

उत्तराखण्ड, देहरादून।

Web