हल्द्वानी उत्तराखंड सियासत

सांसद अजय भट्ट ने उपद्रव के बाद घायलों की स्थिति का जायजा लिया, शांति की दिशा में अधिकारियों से की बातचीत

Spread the love

“हल्द्वानी हिंसा में: सांसद अजय भट्ट ने उपद्रव के बाद घायलों की स्थिति का जायजा लिया, शांति की दिशा में अधिकारियों से की बातचीत

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव और दंगे में घायल पत्रकारों व निगम कर्मचारीयों और पुलिस कर्मियो एवं अन्य घायलो का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व शांति व्यवस्था बनाने में लगे अधिकारियों से भी वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉  80 CCTV खंगालकर रामनगर पुलिस ने दबोचे ट्रैक्टर चोर, SSP की सख्ती में खुला बड़ा खेल

 

 

केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट ने रविवार को सर्वप्रथम बृजलाल अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार बंधु का हाल-चाल जाना। इसके बाद भट्ट कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे जहां बनभूलपुरा दंगे में घायल लोगों से मिले और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की । जिसके बाद श्री भट्ट कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पथराव और आगजनी में घायल हुए पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की । साथ ही एसएस पी प्रहलाद नारायण मीणा से वार्ताकार पूरे घटना की विस्तृत जानकारी ली। श्री भट्ट ने सभी घायलों का हाल-चाल जानते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात देर रात्रि में श्री अजय भट्ट प्रेस छाया कार राजेंद्र बिष्ट बबली के आवास में पहुंचकर उनका हाल-चाल भी जाना।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत हर्षिल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, BLO मिंटो देवी के जज़्बे को किया सलाम।

 

 

भट्ट ने सभी अस्पतालो और जिला प्रशासन से वार्ता करते हुए उन्हें बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए साथ ही पुलिस कर्मचारियों का हौसला अफजाई भी किया। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, गोपाल रावत, प्रताप रैकवाल, सचिन साह, मुकेश बेलवाल, कमलेश जोशी आदि लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें 👉  *💥 अपराधियों पर लगातार प्रहार, एसएसपी मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल; हत्या में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार* 💥 *अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं, हर अपराधी कानून के शिकंजे में आएगा- SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी*