उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

“प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं में अधिकारी समयबद्वता और गुणवत्ता की पूर्ण करने की दिशा में दिनेश आर्य का संकल्प

Spread the love

“प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं में अधिकारी समयबद्वता और गुणवत्ता की पूर्ण करने की दिशा में दिनेश आर्य का संकल्प

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विकास योजनाओं को अधिकारी समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। दिनेश आर्य
उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद (दर्जा राज्य मंत्री ) दिनेश आर्य ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं मंडल पेयजल, जल निगम व जल संस्थान से संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

समीक्षा के दौरान  आर्य ने जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, अमृत योजना व पेयजल से संबंधित विभागों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेेने के साथ ही उन्होंने मंडल के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देशित दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। उन्होेने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं अधिकारी धरातल पर जाकर समय-समय पर चल रहे विकास कार्यों की मानिटरिंग कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट किशोर जोशी के साथ ही अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान विशाल सक्सेना, एस.ई. मृदुला सिंह के साथ ही पेयजल, जलनिगम, जलसंस्थान के साथ ही जल जीवन मिशन के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा ब्लॉक में सड़क सुधारीकरण: मंत्री कैड़ा ने किया 78 लाख रुपये की परियोजना का शुभारम्भ