कोटद्वार में साइबर ठगों पर लगाम लगाने की पहल, पौड़ी पुलिस ने कैनोपी लगाकर किया जागरूक!

🚨 कोटद्वार में साइबर ठगों पर लगाम लगाने की पहल, पौड़ी पुलिस ने कैनोपी लगाकर किया जागरूक!

 

फर्जी कॉल, अनजान लिंक और OTP के जरिए ठगी से बचने के बताए तरीके, साइबर हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी

 

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्रास्टनगंज क्षेत्र में साइबर जागरूकता कैनोपी लगाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को फर्जी कॉल, अनजान लिंक, OLX फ्रॉड, फर्जी लॉटरी और इनाम का लालच देकर की जाने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी। साथ ही फर्जी एप डाउनलोड करवाकर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए और जागरूकता पम्पलेट वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

 

पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान एप डाउनलोड करने से बचें।

 

🚨 साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत करें शिकायत

यह भी पढ़ें 👉  पहले बुलाया, फिर सरेआम अपमान! दलेर मेहंदी विवाद पर भड़के कलाकार

 

पौड़ी पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की कि स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करें।

 

📍 रोशनी दर्पण न्यूज़ | पौड़ी गढ़वाल

 

#PauriPolice #UttarakhandPolice #CyberCrime #CyberSafety #Kotdwar #RoshniDarpanNews