प्रेम प्रसंग के चलते महिला सिपाही ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।

प्रेम प्रसंग के चलते महिला सिपाही ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

लखनऊ, 4 जनवरी: लखनऊ कैंट में एक महिला सिपाही ने मंगलवार की  रात अपने पुरुष मित्र के साथ हुई एक वार्ता के बाद आत्महत्या का कदम उठाया। घटना की जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही ने अपने किराए के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। महिला के अपने परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसके पुरुष मित्र ने उससे ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

 

जानकारी के अनुसार इटावा निवासी अखिल त्रिपाठी से उसकी चैट करते हुए फेसबुक पर दोस्ती हो गई जो कि बाद में प्यार में बदल गई किंतु अखिल त्रिपाठी के और भी कई अन्य लड़कियों से ताल्लुकात थे जब आंशी को लड़कियों से संबंध होने की बात पता चली तब दोनों में आए दिन विवाद होने लगा तब आंशी उससे अलग होने की बात कहने लगी जिस पर अखिल अपने पुराने संबंधों को लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसकी वज़ह से वह मानसिक और आर्थिक दोनों तौर पर परेशान रहने लगी जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

।

भाई प्रशांत तिवारी ने बताया कि बीती रात 11.45 पर अखिल त्रिपाठी का मैसेज आया कि आंशी से उसकी लड़ाई हो गई है और शायद गुस्से में वह फोन नहीं उठा रही है। प्रशांत ने बताया कि हमने भी कई बार कोशिश की लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। तब उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आलमबाग निवासी बहनोई आशुतोष मिश्रा को दी जिस पर वह आंशी के कमरे पर पहुंचे जब दरवाजा खोलने पर दरवाजा नहीं खुला तब उन्होंने खिड़की से देखा कि आंशी का शव फंदे से लटक रहा है इसके बाद आशुतोष ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया