दिल्ली क्राइम

दिल्ली मेट्रो में जानलेवा हादसा: यात्री ने जल्दबाजी में ट्रैक क्रॉस किया,  हुई  मौत

Spread the love

दिल्ली मेट्रो में जानलेवा हादसा: यात्री ने जल्दबाजी में ट्रैक क्रॉस किया,  हुई  मौत

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिल्ली में मेट्रो में जल्दबाजी में ट्रैक पार करने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 12 नंवबर की है। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले भूरा सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में वीडियो वायरल होने पर बुधवार को दिल्ली मेट्रो को बयान जारी करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस संकट गहराया, सिलेंडर न मिलने पर जनता में रोष—सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

 

 

मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि गत दिनों की घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।कुतुब मीनार स्टेशन पर हुई यह घटना 12 नवंबर की घटना है, जिसमें एक यात्री मेट्रो ट्रैक पार करते समय मेट्रो और प्लेटफार्म में फंस गया था। बता दें कि भूरा सिंह अपने बेटे बेटे अश्विन के साथ मानेसर के पास कसान गांव में रहते थे।

12 नवंबर को वह कुतुब मिनार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरे। स्टेशन से बाहर निकलने की जल्दी में उन्होंने दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए  सीढ़ियों या एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय ट्रैक को पार करने की कोशिश की। इस दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  *​🚨 BREAKING: एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ का 'हंटर' चला, "ऑपरेशन प्रहार' से अपराधियों में हाहाकार* *07 शातिर इनामी धरे गए, 02 गुंडे जिलाबदर, 110 गाड़ियों पर एक्शन और 484 संदिग्धों की खैर नहीं*