एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा होटल में बिना इंट्री के नाबालिक को रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने पर होटल संचालक सहित 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक नगर / पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर रुद्रपुर ,ऑपरेशन के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 13.05.2023 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की थाना बाजपुर क्षेत्र में केहलो होटल में कई समय से अनैतिक धंधा चल रहा है जहा आए दिन नाबालिक स्कूली बच्चियों को लाया जाता है। जिस कारण यहां का माहौल काफी गंदा हो रहा है।

 

 

 

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बसंती आर्य द्वारा  भूपेंद्र सिंह भंडारी पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर को सूचित किया गया और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व बाजपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कहलो होटल बाजपुर में छापेमारी की गई तो छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से नाबालिक युवती और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले । कस्टमर एंट्री रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में बिना आईडी प्रूफ लिए बिना एंट्री के दोनों को रखा जाना पाया गया ।पूछताछ पर नाबालिग बालिका के बैग से स्कूल की 1 जोड़ी ड्रेस व नोटबुक आदि बरामद हुए,बालिका द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 12 में अध्ययनरत है। घर से स्कूल आते जाते मोहम्मद मोनिश कई समय से उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा था ।मना करने पर मोहम्मद मोनिश द्वारा स्कूल छोड़ने की बात कहकर जबरदस्ती बालिका को अपनी कार बोलेरो मैं बैठा लिया और कार में नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया और उसे डरा धमकाकर केहालो होटल बाजपुर में ले गया वहा होटल संचालको से मिलकर कमरा लेकर युवती को कमरे में ले गया जहां उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

मना करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई।होटल संचालक प्रीतपाल सिंह व परमिंदर सिंह से पूछताछ पर बताया कि बिना आईडी के कमरा देने और उनके साथ आए युवती के नाम की इंट्री custumar rajester में बिना किए कमरा देने पर कस्टमर से 500-1000 रुपए तक कमीशन लेते है ,जिस कारण कस्टमर एंट्री रजिस्टर में बिना युवती का नाम एंट्री के बिना आईडी के कमरा दिया जाना बताया गया। होटल संचालकों द्वारा नाबालिग को बिना आईडी प्रूफ लिए व बिना एंट्री किए होटल में कमरा देने और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में होटल संचालक सहित 03 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया गया जिस संबंध में थाना बाजपुर में अंतर्गत धारा 370 ,376, 363 ,120 बी ,201 आईपीसी वह5 /6 /21 पोक्सो अधिनियम व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

गिरफ्तार अभियुक्त गण
1. मोहम्मद मोनिश पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मुंडिया पिस्तौल ईदगाह बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष।
2. परमिंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी केहलो होटल बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष।(होटल संचालक)
3. प्रितपाल सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 जसपुर खुर्द काशीपुर थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष (होटल संचालक)

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

बरामदा माल
1.मोबाइल फोन- 03
2. नकद धनराशि – 4,300रु
3. बुलेरो कार – 01
4. कस्टमर एंट्री रजिस्टर -01
5. स्कूल बैग ,ड्रेस ,नोट बुक आदि
6. अन्य आपतिजनक सामग्री।

karki
inder