राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक: नागर स्थानीय निकायों की संगणक जाँच कार्यान्वित करने के लिए निर्देश

राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक: नागर स्थानीय निकायों की संगणक जाँच कार्यान्वित करने के लिए निर्देश

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

राज्य निर्वाचन आयुक्त  चन्द्रशेखर भटट ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में नागर स्थानीय निकायों की संगणकों द्वारा किये जा रहे विस्तृत पुनरीक्षण कार्यांें की समीक्षा बैठक की।
बैठक में  भटट ने कहा कि नागर स्थानीय निकायों के लिए संगणकों द्वारा 8 दिसम्बर 2023 तक घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण कर मतदाता सूची मंे नाम दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संगणकों को निर्देश दिये कि यह कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है इसे संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि कोई भी संगणकों के वार्डों में कोई मतदाता छूट जाता है तो उस वार्ड की जिम्मेदारी सम्बन्धित संगणक की होगी। उन्होंने सिटी मजिस्टेªट को निर्देश दिये कि लापरवाही होने पर सम्बन्धित संगणक के खिलाफ कार्यवाही अमल मंे लाई जाए।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

श्री भटट ने कहा कि राज्य के नगरीय क्षेत्र के अर्ह व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करा लें, ऐसे भारतीय नागरिक जो राज्य की नागर स्थानीय निकायों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत मामूली तौर पर निवास कर रहें हैं 01 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई हो अपना नाम वोटर लिस्ट में सूचीबद्व करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर के पश्चात भी लोगों के नाम मतदाता सूची छूट जाते हैं अथवा वार्ड परिवर्तित होता है तो उसकी सूचना भी निकाय कार्यालय अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपील दायर कर अपना नाम अंकित कर सकते हैं, अन्तिम वोटर लिस्ट 02 फरवरी 2024 को जारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गरजा बुलडोजर! रानीखेत रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का महाएक्शन, मचा हड़कंप

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त  भटट ने अपील की है कि सही एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावली स्वतंत्र एवं निष्पक्ष की आधारशिला है और इसका सही बनना प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग पर निर्भर है अपना और आपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली मे अवश्य दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि 8 दिसम्बर 2023 तक कोई संगणक आपके घर पर न पहुचे तो आप तत्काल अपने क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष 73022-54941 पर सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, तहसीलदार सचिन के साथ ही पंचस्थानी के अधिकारी उपस्थित थे।