उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

भारत संकल्प यात्रा का आगाज: स्थानीय नेतृत्व में एक साथ, हरी झंडी के साथ”

Spread the love

भारत संकल्प यात्रा का आगाज: स्थानीय नेतृत्व में एक साथ, हरी झंडी के साथ”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ 27 नवम्बर सोमवार को ब्लाक कार्यालय हल्द्वानी से अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक सरिता आर्या,महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, अध्यक्ष मण्डी परिषद डा0 अनिल कपूर डब्बू एवं दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भटट ने संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

जिला संयोजक/मुख्य कृृषि अधिकारी डा0 वीके सिंह ने बताय कि संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी इसके साथ ही मौके पर ही योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को उनसे संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा उन्हांेने बताय कि जहां-जहां यात्रा जाएगी वहां-वहां हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब जानता तक पहुंचाया जाएगा मौके पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिए जाने का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

डा0 सिंह ने कहा कि 11 मोबाइल वैन विकास खण्ड हल्द्वानी, रामनगर,कोटाबाग,भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ तथा बेतालघाट में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जागरूक किया जायेगा जो 27 नवम्बर से 16 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक गाँव पंचायत पर जायेगी तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (स्वास्थ्य, नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग आदि ) की जानकारी देगे। ब्लाक कार्यालय में ड्रोन के माध्यम से नैनो के स्प्रे का डैमोस्ट्रेशन भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि, लीड वैंक अधिकारी के आर आर्या, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह, खण्ड विकास अधिकारी दीवान सिंह कनयाल, खण्ड विकास अधिकारी उमाकांत पन्त, अफरोज अहमद विकास खण्ड प्रभारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।