उत्तरकाशी उत्तराखंड क्राइम

सिलक्यारा सुंरग में फंसे श्रमिक हैं सुरक्षित : वीडियो और तस्वीरें जारी”

Spread the love

सिलक्यारा सुंरग में फंसे श्रमिक हैं सुरक्षित : वीडियो और तस्वीरें जारी”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

सिलक्यारा। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फोटो भी जारी कर दिए हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कॉन्क्लेव” में पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, योजनाओं का खोला खाका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे CM धामी, विकास और आस्था का दिया बड़ा संदेश

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है, जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले केनरा बैंक के प्रतिनिधि, राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे।