मसूरी उत्तराखंड क्राइम

एक युवती ने पेट्रोल डालकर खुद पर लगाई आग , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मौत”

Spread the love

युवती ने पेट्रोल डालकर लगाई आग , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मसूरी- सुवाखोली उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर भवान के निकट स्कूटी सवार एक युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती द्वारा भवान बाजार में पेट्रोल और माचिस ली। इसके बाद वह 1 किलोमीटर आगे जाकर सड़क किनारे रुक गई और उसने खुद पर और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की लेखनी से मिलता है समाज को नया मार्ग: पुष्कर सिंह धामी।

 

 

मामले की पुलिस जांच कर रही है और इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  कविता केवल शब्द नहीं, समाज परिवर्तन की शक्ति है: पुष्कर धामी।