केंटर ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में एक महिला की हुई मौत जबकि एक घायल।

केंटर ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में एक महिला की हुई मौत जबकि एक घायल

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

दिनेशपुर। दिनेशपुर मटकोटा जर्जर मार्ग में रविवार सुबह बाइक सवार मां-बेटे को एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से मां को सिर में गंभीर चोंट आई जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में बेटा घायल हो गया है। दोनों दिनेशपुर थाना क्षेत्र के खटोला ग्राम सभा के राधाकान्तपुर के है। वे दोनो मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

 

 

दिनेशपुर पुलिस के अनुसार राधाकान्तपुर में रहने वाली 52 वर्षीय देवला विश्वास पत्नी राजकुमार विश्वास बेटे सूरज विश्वास के साथ बाइक से मजदूरी करने के लिए दिनेशपुर मटकोटा मार्ग से जयनगर जा रही थी। करीब सुबह आठ बजे चंडीपुर पर पहुंचे तो उनके पीछे अंधगति से आ रहे कैंटर (एचआर -58बी-1584) ने उन्हें जबर्दस्त टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

टक्कर के कारण देवला को सिर में गहरी चोंट आई। सूरज भी घायल हो गया। चालक हादसे के बाद कैन्टर लेकर मौके से भाग निकलने की कोशिश की तब तक ग्रामीणों तथा राहगीरों ने कैंटर को पकड़कर पुलिस को सुपर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

 

घायल सूरज को लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नही दी गई।

karki
inder