पीरुमदारा क्षेत्र में जानलेवा हमले के 03 आरोपी गिरफ्तार

पीरुमदारा क्षेत्र में जानलेवा हमले के 03 आरोपी गिरफ्तार

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

दि0 06.08.24 को वादिनी श्रीमती अनकुल राजपूत पत्नी नवीन कुमार चौधरी निवासी पार्वती कुंज 2 पीरूमदारा रामनगर, नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में आकर तहरीर दी गई कि कुछ लोगों द्वारा उसके पति को उसके पीरुमदारा स्थित कार्यालय के बाहर लाठी डंडों आदि से जान से मरने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया है। वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर तत्काल एफ0आई0आर0 नं0–246/24 धारा 191(2)/ 191(3)/ 190/109 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।

पुलिस कार्यवाही:

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिनस्थों को जनपद में अपराध की रोकथाम तथा पंजीकृत अभियोगों के त्वरित अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनके द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित को तत्काल टीम गठित कर अभियोग का सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

 

 

जिस आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण व श्री अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के तमाम सीसीटीवी चेक किए गए तथा मुखबिर मामूर करते हुए सुरागरसी पतरसी कर बीती दिनांक 07.08.24 की रात्रि में 03 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दो डंडे व एक लोहे का पाटल मय वाहन कार स्विफ्ट के साथ रेलवे मैदान ऊंट पड़ाव से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

अभियुक्त

(1) लवप्रीत उर्फ लवी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बच्चीनगर बैलपड़ाव थाना कालाढूंगी नैनी0 उम्र 28 वर्ष।

(2) विक्रम सिंह उर्फ विक्का पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा उ0सिं0नगर उम्र 30 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

(3) गुरजीत उर्फ पारसी पुत्र मनजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा उ0सिं0नगर उम्र 26 वर्ष को अभि0गणो को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम
▪️व0उ0नि0 प्रथम मौ0 यूनुस।
▪️व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल।
▪️हे0का0 मुकेश नेगी।
▪️हे0का0 नसीम अहमद।
▪️कानि0 संजय कुमार।

karki
inder