खेल अल्मोड़ा उत्तराखंड

नशा मुक्त भारत अभियान: अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन में युवाओं ने भरी जोश की दौड़

Spread the love

🏃‍♂️ नशा मुक्त भारत अभियान: अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन में युवाओं ने भरी जोश की दौड़

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

अल्मोड़ा: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने शहर में जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर किया।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

 

 

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं दौड़ में भाग लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया। मैराथन रघुनाथ सिटी मॉल से आकाशवाणी, करबला और दुगालखोला होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  5 साल का विजन तैयार करे पर्यटन विभाग, नए पर्यटन स्थलों और ग्लैंपिंग पर दें जोर: मुख्य सचिव

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा जीवनभर नशे से दूर रहने और “नशा मुक्त भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
🏅 प्रतियोगिता के विजेता
महिला वर्ग 🥇 हिमानी बिष्ट
🥈 सीमरन बिष्ट
🥉 नेहा नेगी
पुरुष वर्ग 🥇 नितेश सिंह जीना
🥈 आलोक भट्ट
🥉 जीवन बोहरा
अल्मोड़ा पुलिस की इस पहल को युवाओं ने उत्साह के साथ अपनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां