कोसी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव

कोसी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

रामनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कोसी नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेलामुंडे रिवर साइड रिजॉर्ट में कार्यरत अजय कुमार पुत्र विजय उर्फ बच्चे राम निवासी कनार, रानीखेत (अल्मोड़ा) अपने साथी राजकुमार के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

 

 

 

 

सूचना मिलते ही गर्जिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों सोनू कुमार एवं किशोर पाठक की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद अजय कुमार का शव नदी की तलहटी से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मा. मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने की बात कही

 

 

 

प्रथम दृष्टया युवक की मौत डूबने से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

karki
inder