ब्लड टेस्टिंग लैब में युवती संग अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार

ब्लड टेस्टिंग लैब में युवती संग अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रुड़की। Roorkee के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर चौक में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ब्लड टेस्टिंग लैब के अंदर युवक को युवती के साथ कथित अश्लील हरकत करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर चौक स्थित एक ब्लड टेस्टिंग लैब में काम करने वाला मोहम्मद अकरम नामक युवक सोमवार रात एक युवती के साथ लैब के अंदर मौजूद था। काफी देर तक युवती के बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने लैब के अंदर जाकर देखा तो युवक कथित तौर पर युवती के साथ अश्लील हरकत करता मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर हंगामा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

इस संबंध में Shekhar Chand Suyal ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

karki
inder