पाटकोट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना 46वें दिन भी जारी।

पाटकोट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना 46वें दिन भी जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट (रामनगर)। पाटकोट क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं का आंदोलन 46वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पाटकोट रोड पर एकत्र होकर ठेके के निरस्तीकरण की मांग को लेकर धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

आंदोलनकारी महिलाओं का कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें कोई लिखित आश्वासन पत्र प्राप्त नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री द्वारा ठेका बंद करने की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह दुकान पुनः खोल दी गई। ऐसे में अब केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित आदेश ही उन्हें स्वीकार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट

धरने में भाग ले रहीं महिलाओं में पूनम रावत, चंपा देवी, हेमा देवी, मोहनी जलाल, हेमा मेहरा, प्रभावती देवी, अंजलि बॉस, भावना त्रिपाठी, चंद्रा तिवारी, हेमा देवी (द्वितीय), बबीता बिष्ट, हेमा आर्या, पूजा देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनपदों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अविलंब इस शराब के ठेके को निरस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक व्यवस्था बनी रह सके।

karki
inder