उत्तर प्रदेश क्राइम

खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मां और बेटी की हुई दर्दनाक मौत. परिवार में मचा कोहराम।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में रसोई गैस सिलिंडर से खाना पकाते समय बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर आग लगने से मां और बेटी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

 

 

करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की मां सुशीला देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनकी बहू नीतू मद्धेशिया (35) हैं। दोपहर में वह खाना पका रही थीं, इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी। आग देखकर मां-बेटी दोनों घर में ही छिप गई। आग मुख्य दरवाजा पकड़ते हुए पूरे घर में फैल गई, जिससे मां-बेटी आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

 

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि मौके पर गया था। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिली है कि दोनों की मौत हो चुकी है। शव को लेकर परिजन घर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा पहुंचीं करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला गोगामेड़ी, छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

 

 

घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लगी है। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई है।