उत्तर प्रदेश उन्नाव क्राइम

प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने कि प्रेमिका और प्रेमी की हत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उन्नाव जिले में पड़ोस में रहने वाले अनुसूचित जाति के किशोर से प्रेम प्रसंग होने का किशोरी के परिजन विरोध कर रहे थे। परिजनों के विरोध से परेशान होकर मार्च में दोनों घर से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को खोज लिया। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा था।

 

 

वह आठ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। अखिलेश अनुसूचित जाति (पासवान) और किशोरी निक्की सामान्य जाति (ठाकुर) बिरादरी की होने से किशोरी के परिजन विरोध कर रहे थे। कई बार परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था।

 

कई बार मारपीट की लेकिन वह नहीं माने। नौ मार्च 2023 को किशोर, किशोरी को लेकर भाग गया था।  किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस दिन बाद पुलिस ने दोनों को खोज लिया था। किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ डॉक्टरी परीक्षण कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था। जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  महिला अपराधों व नाबालिगों से छेड़छाड़ इत्यादि के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की पैरवी

 

 

एक मई को किशोर जमानत पर छूट कर आया था। उसके बाद से दोनों फिर मिलने लगे थे। यह परिजनों को रास नहीं आ रहा था और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया है।अखिलेश ने कक्षा छह के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि निक्की सिंह ने पढ़ाई जारी रखी और इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अखिलेश पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था और निक्की घर में ही रहती थी। परिवार के लोगों को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से परिजन दोनों पर लगातार नजर रखते थे। बड़े भाई की तहरीर पर प्रेमिका के पिता सहित 11 के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "दुग्ध संघ अध्यक्ष पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और धमकी का आरोप, लालकुआं थाने में FIR दर्ज; SSP नैनीताल के निर्देश पर जांच शुरू"

 

 

पुलिस ने मृतका की मां, तीन चाची सहित छह को उठाया है। कायपुर निंबरवारा गांव में राकेश सिंह की बेटी निक्की (17) का गांव के ही छोटे लाल पासवान के बेटे अखिलेश उर्फ छोटू (17) से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव का पैनल से  पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार और जिला महिला अस्पताल की डॉ. अर्चना वर्मा ने वीडियोग्रॉफी के बीच दोनों के शवों का पोस्टामर्टम किया। रिपोर्ट में मृतक अखिलेश के सिर, चेहरे और गले के साथ पेट में आठ चोटें मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  3.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 युवक काठगोदाम पुलिस की गिरफ्त में।

 

 

इसमें सिर में वजनदार चीज से वार किया गया। गले की हड्डियां टूटी मिली हैं। वहीं मृतका निक्की की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी का शव उसके परिजन और प्रेमिका का चचेरे भाई गौरव सिंह और अन्य रिश्तेदार लेकर गए हैं।