उत्तर प्रदेश क्राइम

अवैध संबंध के चलते सौतेले भाई बहन ने किया अपनी मां का कत्ल पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उन्नाव जिले में सिविल लाइंस में महिला की हत्या की घटना के खुलासे ने इंसानी रिश्तों को तार-तार कर दिया। बच्चों ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। हालांकि सौतेले ही सही, लेकिन अवैध संबध और शादी करने की जिद ने भाई-बहन ने वारदात को अंजाम दिया है।

 

 

शहर के सिविल लाइंस में हुई महिला की हत्या के खुलासे में जो सामने आया, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि बच्चे ही अपनी मां के कातिल हो सकते हैं। कत्ल के पीछे की वजह, लोगों को और भी हैरान कर देती है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 10 व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए किया गिरफ्तार।

 

 

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि हत्या की इस घटना के खुलासा तो चौबीस घंटे में कर लिया गया, लेकिन हत्या, रिश्तों और वजह जो सामने आई उसने हैरान कर दिया। बताया शुरूआत में तो विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास एक घर से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक और युवती (सौतेले भाई-बहन) एक साथ जाते दिखे थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तक पहुंच गई। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में लाखों के गहने चोरी का खुलासा, नौकरानी और प्रेमी गिरफ्तार

 

 

 

लेकिन मां शशी इसमें बाधक थीं। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उनकी हत्या की योजना बनाई। हत्यारोपी शिवम के मुताबिक मां शराब की लती थी। रविवार रात उसे मीट खिलाया और शराब पिलाई।हत्यारोपी शिवम ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता था। मां शशी को इसकी जानकारी थी, इसके बाद भी पूजा की शादी सफीपुर निवासी मनोज नाम के युवक से तय कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉   अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान: एक गिरफ्तार, 20 लीटर शराब और 1000 लीटर लहन नष्ट"

 

 

मां ने दस दिन पहले पूजा की गोदभराई भी कर दी थी। तभी से दोनों ने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।हत्यारोपी शिवम कानपुर के एक होटल में कारता था। हत्या करने की योजना पहले से तय होने वह चाकू अपने साथ लेकर आया था। मौका मिलते ही इसी चाकू से मां की हत्या की