उत्तर प्रदेश क्राइम मिर्जापुर

पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेका दो बच्चों का शव निकाले बाहर।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

संत नगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो बच्चों का शव बाहर निकाले। तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खैर तस्करी पर शिकंजा, दक्षिणी जसपुर में वन विभाग ने पकड़े दो आरोपी”

 

 

 

 

क्षेत्र के पजरा गांव निवासी एक महिला का शनिवार की सुबह उसके पति से विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद महिला ने सो रहे दो पुत्री व एक पुत्र को ले जाकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। घर में आग लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब जाकर पता चला कि महिला ने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर संत नगर थाने की पुलिस और सीओ लालगंज मंजरी राव मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कुएं से आकाश (8), कृति (2) के शव को बाहर निकाल लिया है। अनु (6) वर्ष अभी कुएं में है। जिसे निकालने का प्रयास चल रहा है। बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां वहीं पास में गुमसुम बैठी हुई है।

 

 

सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि सुबह तीन से चार बजे के करीब पति से विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बेटी और एक बेटे को पास के कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दिया। एक बेटा एक बेटी के शव को बाहर निकाला गया है।  एक बेटी का शव कुएं में है, उसे भी बाहर निकाला जा रहा है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*