उत्तर प्रदेश क्राइम प्रयागराज

श्रद्धालुओं से भरी लोडर हाईवे पर खड़े कंटेनर से जा टकराई हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत,जबकि दो गंभीर रूप से हुये घायल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मैहर देवी मां के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी लोडर मंगलवार सुबह हाईवे पर खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 10 लोगों को मामूली चोट आई हा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे के नजदीक शंकर ढाबा के सामने हुआ। हादसे में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देवकली निवासी केशराज (80) और पत्नी लखराजी (75) व कमरौली थाने के पूरेतलवन निवासी सुरेश कुमार की पत्नी शिवकुमारी (45) की मौत हो गई।

हादसे में मृतक दंपती के रिश्तेदार दिलीप और बिटाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे की वजह लोडर चालक को झपकी आना हो सकता है। सोमवार रात हाईवे पर कंटेनर आगे जा रहे ट्रेलर में भिड़ने से क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त कंटेनर को हाईवे किनारे खड़ा कराया गया था। उसी कंटेनर में लोडर भिड़ा है। हादसे में अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।