उत्तर प्रदेश क्राइम बुलंदशहर

रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी,घरवालो ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर रात को मिलने पहुंचे प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।  डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बुरी तरह पीटा। शोर-शराबा होने पर युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर अपने घर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*

 

हालत बिगड़ती देख उसे निजी अस्पताल में दिखाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर घर बुलाकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में