उत्तरकाशी उत्तराखंड क्राइम

JCB पलटने पर SDRF की तात्कालिक कार्रवाई से बची चालक की जान

Spread the love

 JCB पलटने पर SDRF की तात्कालिक कार्रवाई से बची चालक की जान

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जनपद उत्तरकाशी- जड़ाव पिलंग में दुर्घटनाग्रस्त हुई JCB में फंसे चालक का SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।

कल दिनाँक 26 अक्टूबर 2024 को सांय SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जड़ाव पिलंग के पास एक JCB अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे पलट गई है जिसमें जेसीबी ऑपरेटर फंसा हुआ है जो घायलवस्था में है और पैर दबा होने के कारण बाहर नही निकल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

उक्त सूचना पर इंस्पेक्टर SDRF जगदम्बा प्रसाद के निर्देशानुसार SDRF की 02 टीमें पोस्ट उजेली व पोस्ट भटवाड़ी से क्रमशः HC वीरेंद्र पंवार व आरक्षी श्रीकांत नौटियाल के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*

 

 

 

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए लगभग 07 घण्टे की कड़ी जदोजहद के बाद कटिंग इक्विपमेंट की सहायता से JCB के टुकड़ों को काटकर जेसीबी ऑपरेटर को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के उपरांत उक्त ऑपरेटर को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल में एडमिट कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में राज्यपाल–मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

 

 

घायल का विवरण:- प्रकाश, उम्र 26, ग्राम मातली, पोस्ट ऑफिस जिब्याह, थाना- धरासू, उत्तरकाशी।