उत्तरकाशी आपदा: अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी आपदा: अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक वैभव और चिंतन परंपराओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

श्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

karki
inder