उत्तराखंड जरा हटके पिथौरागढ़

सेब पौधों के नवीनतम प्रजातियों के साथ विकास की दिशा में कदम बढ़ते हुए।

Spread the love

सेब पौधों के नवीनतम प्रजातियों के साथ विकास की दिशा में कदम बढ़ते हुए।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 50,000 (पचास हजार) सेब बीज माह जनवरी, फरवरी में पौधें क्रय उन पर नवीनतम स्पर प्रजाति बॉस डेलीसस, टाइडमैन, किंगरौड, स्कारलैड रैड, रैडचीफ, रैड डैलीसस तथा सेब गाला की कल्मों का रोपण कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट

 

मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2023 में इस उद्यान से लगभग 40,000 हजार सेब पौध बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीनतम प्रजाति के पौधों को जनपद के विकास खण्ड धारी,ओखलकांडा व रामगढ के सब उत्पादकों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि इन सेब के पौधों में बढवार के साथ ही पैदावार भी अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की पहल पर मीडिया कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, 100 से अधिक लाभान्वित।

 

इससे कृषकों की आय में इजाफा होगा। उन्हांेने कहा कि पौधे रूट स्टाक पर आधारित होने के कारण उन स्थानों पर रोपित कर सकते हैं जहां सिचाई की सुविधा नहीं है, क्योंकि स्टाक प्रजाति के सेब की जडें भूमि में काफी गहरे स्तर तक जाती हैं। जिससे आवश्यकता के अनुसार सेब का पौधे भूमि की निचली सतह से पानी की आवश्यकता की पूर्ति कर लेती हैं। उन्होंने कहा इन पौधो के उत्पादन से उद्यान विभाग को लगभग 32 लाख रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*