उत्तराखण्ड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना: मुख्य सचिव ने दी प्लान और समीक्षा तेज करने के निर्देश

उत्तराखण्ड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना: मुख्य सचिव ने दी प्लान और समीक्षा तेज करने के निर्देश

 

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक


मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में जाइका से वित्त पोषित उत्तराखण्ड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना (JICA funded Uttarakhand Integrated Horticulture Development Project) की उच्च स्तरीय/ संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना का वित्तीय एवं भौतिक प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

 

 

मुख्य सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों में भ्रमण कर समीक्षा कर फीडबैक लेने के लिए लगातार दौरे करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य विभागों की फल एवं सब्जियों से जुड़े आजीविका की योजनाओं को भी इसमें शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्ययोजना (AWP) जनवरी माह तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो सकें इसके लिए जनपदों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। संपूर्ण प्रोजेक्ट का भी वर्षवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्लान तैयार कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ*

इस अवसर पर सचिव श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी, डॉ. एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान सुश्री वंदना सहित कृषि, उद्यान एवं सगन्ध पौधा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

karki
inder