“उत्तराखंड सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, कई बड़े अधिकारियों को नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश

“उत्तराखंड सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, कई बड़े अधिकारियों को नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। कई बड़े अधिकारियों के पदों में शासन ने आज फेरबदल कर दिया,जिसकी सूची जारी कर दी गई है।उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की है। तबादला सूची में राजधानी देहरादून, गढ़वाल तथा शासन में तैनात अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी। राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया ह,उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया ।शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी ।चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया ।
युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया ।

karki
inder