ट्रैक्टर-मैक्स पिकप टक्कर में दो महिलाओं की असमय हानि, 16 घायल”

ट्रैक्टर-मैक्स पिकप टक्कर में दो महिलाओं की असमय हानि, 16 घायल”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

अलीगढ़ के खैर में 7 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे टैटीगांव रोड पर गांव भानेरा के समीप एक ट्रैक्टर ने मैक्स पिकप गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। यह सभी पलवल में एक सत्संग में शामिल होने के बाद खैर तहसील के गांव भारैरी लौट रहे थे।मृतकों में एक महिला मथुरा जनपद के मांट तहसील के गांव नावली की निवासी थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

बताते हैं कि भारैरी गांव से मैक्स पिकप में सवार होकर 18 महिला-पुरुष व बच्चे पलवल में सत्संग में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय भानेरा के पास ट्रैक्टर से टक्कर में मैक्स पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में 60 वर्षीय नर्मदा देवी पत्नी पूरन सिंह निवासी भारैरी और 60 वर्षीय रामवती पत्नी श्यामवीर सिंह निवासी नावली तहसील मांट जिला मथुरा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों महिलाओं की मौत से उनके परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।

karki
inder