उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

श्रीमती सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

Spread the love

श्रीमती सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ,के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के चिकित्सीय परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

शिविर में मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य के विषय में मनोचिकित्सक द्वारा बंदियों की जांच की गई। शिविर में अन्य विशेषज्ञ द्वारा बंदियों की नेत्र रोग,चरम रोग ,एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जांच कर परामर्श दिया गया। जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा शिविर के दौरान कारागार में विजिट कर चिकित्सकों से मानसिक स्वस्थ के संबंध में वार्ता की गई ,साथ ही कारागार में निरुद्ध बंदियों की समस्याएं भी सुनी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में नेचर गाईड ट्रेनिंग सेंटर और सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र किया जाए शुरू

 

माननीय महोदय द्वारा ई प्रिजन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया,एवं ई – प्रीजन पोर्टल के कार्य की भी समीक्षा की गई। उपरोक्त शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,नैनीताल श्री रमेश सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान