एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की वाहन संचालकों को दी चेतावनी* 322 वाहनों के किए चालान।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की वाहन संचालकों को दी चेतावनी* 322 वाहनों के किए चालान।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 322 वाहनों के किए चालान*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की वाहन संचालकों को दी चेतावनी*

मार्चुला में घटित सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर तत्काल संज्ञान लेते हुए *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा जिलेभर में वृहद स्तर पर *ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध अभियान* चलाए जाने के सभी अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। यह *अभियान विशेषकर यात्री वाहनों(बसों, टैक्सी)* की व्यापक रूप से चेकिंग कराकर ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के विरुद्ध विधिक चलानी कार्यवाही करने के उद्देश्य से *श्री हरबंस सिंह एसपी ट्रैफिक/क्राइम नैनीताल* के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में *दिनांक 10.11.2024 से 15 दिवस* के लिए चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

*ओवर लोडिंग अभियान के दौरान पुलिस कार्यवाही में*

▪️कुल चालान–322

▪️बसों के–33 चालान 01 सीज किया गया।

▪️कार/टैक्सी/मैक्स के–289 चालान, 05 सीज किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

इस *अभियान का उद्देश्य* सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि की रोकथाम करने तथा यातायात नियमों का पालन कराए जाने को प्राथमिकता प्रदान करना है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही हैं। जनपद के सभी वाहनों (विशेषकर यात्री वाहन) के संचालकों को सूचित किया जाता है कि यातायात नियमों के अनुसार ही वाहनों का संचालन किया जाए। किसी भी यात्री वाहन की लापरवाही से यदि सड़क दुर्घटना होती है अथवा उसमें जनहानि होना प्रकाश में आता है, तो संबंधित वाहन स्वामी ओर चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

 

karki
inder