स्कूल के बच्चों के रास्ते मे आया बाघ को भेजा वनकर्मियों की सुरक्षा में बच्चों के भेजा घर।

स्कूल के बच्चों के रास्ते मे आया बाघ को भेजा वनकर्मियों की सुरक्षा में बच्चों के भेजा घर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

राजकीय इंटर कालेज ढेला में पटरानी से आकर पढ़ने वाले बच्चों को बाघ के डर से वनकर्मियों की सुरक्षा में घर को भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात*

 

 

 

ढेला इंटर कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल के अनुसार आज दोपहर में एक पटरानी महिला अभिभावक का फोन आया कि महेश आर्य नामक एक पटरानी निवासी ढेला होटल में अपनी ड्यूटी को जा रहे थे रास्ते में बाघ आ गया,जो काफी देर तक हटा ही नहीं।महेश आर्य को वापस पटरानी लौटना पड़ा।जहां से महिला अभिभावक द्वारा शिक्षक नवेंदु मठपाल को सूचना दे बच्चों की सुरक्षा के बाबत कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले गरीबों के आशियानों पर संकट! त्योहार की खुशियों के बीच 82 मकानों पर बुलडोजर चलने की तैयारी, परिवारों में दहशत

 

 

 

ढेला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम यादव द्वारा तत्काल ढेला रेंजर नवीन पांड को स्थिति से अवगत कराया गया। उनके द्वारा वन दरोगा नवीन पपने के साथ वन कर्मियों को भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध-मावा और मिठाइयों के 7 नमूने जांच के लिए भेजे

 

 

 

 

बच्चों को छुट्टी के बाद CTR की विभागीय गाड़ी में ढेला से पटरानी ले जाया गया।रेंजर पांडे ने कहा है स्थिति की नाजुकता को देखते हुए भविष्य में भी बच्चों को पूर्ण सुरक्षा में ढेला इंटर कालेज लाया, ले जायेगा।