उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने तीन नए कानूनों के तहत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया

Spread the love

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने तीन नए कानूनों के तहत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

पुलिस कर्मियों को तीन नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) का प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न

04 चरणों में दिया गया जनपद के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण

चंद्र शेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय ऊधम सिंह नगर द्वारा सभी मास्टर ट्रेनरो को मोमेंटो भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया

सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को उक्त तीनों नए कानूनो का लगातार अध्ययन करते हुए उनकी बारीकियों को सीखने हेतु किया गया निर्देशित

01 जुलाई 2024 से जनपद में सभी पुलिस कार्यवाहियां नये कानून के तहत की जायेगी संपन्न

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशानुसार दिनांक 01.07.2024 से राज्य में तीन नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम) का सफलतापुर्वक क्रियान्वयन किये जाने हेतु उत्तराखण्ड राज्य के समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किये जाने के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में डॉ0 मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में दिनांक 30.04.2024 से 04 चरणों में 05- 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गया। जिसमें कुल चार चरणों में जनपद ऊधम सिंह नगर के कुल 394 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का समापन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

 

 

उक्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर पी0ओ0 विपुल पाण्डे, निरीक्षक संजय चौहान एटीसी हरिद्वार, उ0नि0 गुरप्रीत कौर एटीसी हरिद्वार, उ0नि0 ना0पु0सुभाष जोशी, उ0नि0 मीना बिष्ट, उ0नि0 गुरुप्रीत कौर एटीसी हरिद्वार द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान समय समय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को बताया गया कि 30 जून 2024 तक सभी पुलिस कार्यवाहिया पुराने कानून के हिसाब से तथा 01 जुलाई 2024 से सभी पुलिस कार्यावाहिया नये कानूनों के तहत की जायेगी। साथ ही नये आपराधिक कानूनों की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए सभी जॉच अधिकारियों को इन कानूनों के विषय में पर्याप्त जानकारी एवं ट्रेनिंग करने, एवं सभी को अनुशासित रहकर पूर्ण मनोयग से तीनों कानूनों का प्रशिक्षण लेने, कानूनों की बारिकियों का अध्ययन करने, व्यवहारिक तौर पर आने वाली चुनौतियों के दौरान नये कानूनों की उपयोगिताओं आदि के बारे में प्रशिक्षण लेने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

 

 

आज दिनांक 24.05.2024 को उक्त प्रशिक्षण की समाप्ति के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय द्वारा सभी मास्टर ट्रेनरो को जनपद पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को गहन प्रशिक्षण दिए जाने हेतु मोमेंटो भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो को उक्त कानूनों का लगातार अध्ययन करते हुए उनकी बारीकियों को सीखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति कार्यक्रम में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सहायक पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा, हे0 कानि0 अकरम बिष्ट, कानि0 महेश पाण्डे, कानि0 योगेश भट्ट, कानि0 रोहित भट्ट व उपनल जमाल अहमद द्वारा विशेष सहयोग किया गया।